Advertisement

विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हाे गई। वीरवार को ही ड्यूटी पर आया था। पवन विधायक शीतल के साथ ड्यूटी पर नहीं गया था। घटना के बाद विधायक ने पुलिस काे बुलाया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी  मौत हाे गई। वीरवार को ही उसने ड्यूटी पर आना था। विधायक शीतल के साथ पवन ड्यूटी पर नहीं गया था।

घटना के बाद विधायक ने पुलिस काे बुलाया है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विधायक का कहना है कि आज उसका ड्यूटी का पहला दिन था। वह जालंधर जिले के महितपुर का रहने वाला था। अंगुराल का कहना है कि आज सुबह मंदिर जाने के लिए गनमैन काे फाेन किया था।

बताया जा रहा है की सुबह विधायक शीतल अंगुराल ने शहर में किसी कार्यक्रम में जाना था | लेकिन पवन उनके साथ नहीं गया और विधायक अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ चले गए |

जानकारी अनुसार , गनमैन पवन का परिवार में विवाद चल रहा था जिस वजह से वो काफी परेशान था और कुछ दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं आया था | पुलिस के अनुसार मांमले की जांच के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी |

Advertisement